{"_id":"604521b08ebc3e150231e101","slug":"keraakat-aur-machhaleeshahar-mein-aaj-sthaapit-hogee-mahila-riporting-pulis-chaukee-jaunpur-news-vns5786706197","type":"story","status":"publish","title_hn":"केराकत और मछलीशहर में आज स्थापित होगी महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केराकत और मछलीशहर में आज स्थापित होगी महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी
विज्ञापन
जौनपुर। मछलीशहर और केराकत इलाके की महिलाओं को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए अब जिला मुख्यालय तक भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं होगी। महिलाओं की सहूलियत के लिए दोनों तहसीलों में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है।
महिला दिवस के मौके पर सोमवार को इन दोनों महिला पुलिस चौकी का उद्घाटन होगा। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध की रोकथाम और उनकी सुरक्षा के लिहाज से करीब दस साल पहले जिले में एक महिला थाने की स्थापना की गई है। जहां इंस्पेक्टर समेत सभी स्टाफ महिलाओं को ही तैनात किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि महिलाएं महिला पुलिस अफसर के सामने खुलकर अपनी समस्या बता सकें। अब केराकत और मछलीशहर में भी महिला पुलिस चौकी स्थापित की जा रही है। इन इलाकों की महिलाएं अब इसी चौकी पर ही अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगी। शहर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक पुष्पा देवी केराकत महिला पुलिस चौकी मछलीलशहर में तैनात उप निरीक्षक मिथिलेश कुमारी मछलीशहर महिला पुलिस चौकी की पहली प्रभारी होंगी। दोनों पुलिस चौ की पर उप निरीक्षक और महिला कांस्टेबल समेत पांच पांच के स्टाफ की तैनाती की की गई है।
वर्जन :
मछलीशहर और केराकत में महिला दिवस पर महिला पुलिस चौकी के उद्घाटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोशिश जा रही है कि अगर इलाके में अगर कोई स्टेट स्तर की महिला खिलाड़ी अन्य क्षेत्र में नाम करने वाली किसी महिला के हाथ से ही पुलिस चौकी का उद्घाटन कराया जाएगा।
विज्ञापन
ड़ॉ संजय कुमार
एएसपी सिटी