फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Keep deep in strong room, keep CC cameras on all the time

स्ट्रांग रूम में रखें गहनें, हर वक्त चालू रखें सीसी कैमरे

Mon, 09 Nov 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Keep deep in strong room, keep CC cameras on all the time
जौनपुर। सराफा की दुकानों में चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एसपी राजकरन नय्यर ने रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में सराफा कारोबारियों संग बैठक की। उन्हें दुकान में सीसी टीवी कैमरे लगवाने, गहने स्ट्रांग रूम में रखने सहित अन्य बिंदुओं पर सुरक्षा प्रबंध सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सराफा कारोबारियों ने शहर में रोज लग रहे जाम की समस्या का समाधान और दुकान खोलने की समय बढ़ाने की मांग की। कुछ कारोबारियों ने सुरक्षा के लिहाज से शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग भी उठाई। एसपी ने कहा कि दुकान खोलने की जो गाइडलाइन है उसी के अनुसार ही दुकान खोल सकेंगे। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि दुकान में कैमरे चारों दिशाओं में होने चाहिए और लाइट अच्छी होनी चाहिए, जिससे अगर कोई वारदात होती है तो उसके उसके खुलासे के लिए पुलिस को मदद मिल सके। उन्होंने सराफा कारोबारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है। बैठक में सराफा एसोसिएशन के महामंत्री मधुसुदन बैंकर्स, नन्हें वर्मा, विनीत सेठ, विकास सेठ, अजीत अन्य कारोबारी मौजूद रहे। सुरेरी: सीओ मड़ियाहूं राजेंद्र कुमार ने स्वर्ण व्यवसाइयों संग बैठक कर दीपावली पर सुरक्षा के मद्देनजर दुकान समय से बंद करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर शक होने की दशा में तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। बैठक में थानाध्यक्ष सुरेरी मुन्ना राम, एसआई रामप्रवेश यादव, शिव प्रकाश पाठक, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। निगोह: बरसठी थाना परिसर में सीओ राजेंद्र प्रसाद ने बैठक की। कहा कि सराफा व्यापारी समय को ध्यान में रखते हुए दुकान बंद करें। जिनकी दुकान घर से दूर है, वह रास्ते में आते-जाते समय किसी पर पीछा करने का शक हो तो पुलिस को सूचना दें। पुलिस उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाएगी। बैठक में एसओ श्यामदास वर्मा, एसआई संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed