फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kayanat Qazi will teach travel writing and photography

कायनात काजी सिखाएंगी यात्रा लेखन और फोटोग्राफी के गुर

Thu, 06 Feb 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kayanat Qazi will teach travel writing and photography
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से 7 से 9 फरवरी तक यात्रा लेखन एवं फोटोग्राफी विषयक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में देश की ख्यातिलब्ध यात्रा लेखिका डॉ.कायनात काजी विद्यार्थियों को यात्रा लेखन और फोटोग्राफी के गुर सिखाएंगी।
विज्ञापन

जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र ने बताया कि डॉ. कायनात काजी प्रकृति के रंगों को कैमरे में कैद कर और लेखनी के माध्यम से आज की पीढ़ी को भारत की संस्कृति से रूबरू करा रही है। डॉ. कायनात फोटोग्राफर, ट्रैवल राइटर और बेहतरीन ब्लॉगर हैं। आज के समय में उनकी पहचान देश की पहली सोलो फीमेल ट्रैवलर के रूप में है। ब्लॉगिंग के लिए देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल द्वारा बेस्ट हिंदी ब्लॉगर का सम्मान भी दिया गया है। कायनात राहगिरी नाम से हिंदी का पहला ट्रैवल फोटोग्राफी ब्लॉग चलाती हैं। सात फरवरी को फार्मेसी संस्थान में कार्यशाला का उद्घाटन होगा। इसमें परिसर और महाविद्यालय के पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed