फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kayakalp team inspected the district hospital to give grade

कायाकल्प टीम ने जिला अस्पताल को ग्रेड देने के लिए किया निरीक्षण

Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kayakalp team inspected the district hospital to give grade
कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए जिला अस्पताल की पड़ताल करने आई शासन की टीम अस्पताल के सभी विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी पर टीम ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमएस डा. एके शर्मा के नेतृत्व में डा. रविंद्र कुमार, डा. रोहित और डा. जसवंत की टीम ने इमरजेंसी वार्ड, मरीज वार्ड, ड्रेसर कक्ष के बाद उन्होंने इंजेक्शन कक्ष, डॉक्टर डयूटी कक्ष, ब्लड बैंक, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, डायलेसिसम रूम, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, पोषण पुनर्वास केंद्र, मेटरनिटी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, प्रसूति कक्ष का भ्रमण किया। दवा वितरण कक्ष में पहुंचकर प्रशिक्षु स्टाफ से कई जानकारियां कीं। जिम्मेदार भी सवालों का सही जवाब न दे सके। इनडोर में पहुंचकर मरीजों से बात की। नर्स ड्यूटी रूम में पहुंचकर भी व्यवस्था का जायजा लिया। टेबल पर रखे गए दो दर्जन से ज्यादा रजिस्टरों को देख उन्होंने कहा कि रजिस्टरों को व्यवस्थित ढंग से रखें। कायाकल्प टीम निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। अस्पताल की व्यवस्था के आधार पर ही ग्रेडिंग होगी। कायाकल्प टीम की जांच को लेकर अस्पताल में व्यवस्था बेहतर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed