{"_id":"5e7267f68ebc3e6fd10016a0","slug":"kavi-sammelan-canceled-holi-meet-jaunpur-news-vns516551430","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द हुए कवि सम्मेलन, होली मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द हुए कवि सम्मेलन, होली मिलन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए आगामी दिनों में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। बुधवार को भी विभिन्न संगठनों ने कई कार्यक्रमों को अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया।
जायसवाल समाज सेवा समिति (नगर इकाई) की बैठक नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में मधारे टोला स्थित उनके आवास पर हुई। इस में 22 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अजयनाथ, अनिल सहारा, अनूप, अतुल, प्रशांत, नितीश, सूर्या, रोहन, अमन, सचिन, नीलेश, राजकुमार, सुधीर, रतन, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने किया। उधर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला इकाई ने 21 मार्च को होने वाले द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव को भी स्थगित कर दिया है। अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नई तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। मुंगराबादशाहपुर: नगर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में 20 मार्च को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक सत्येंद्र सिंह फंटू ने यह जानकारी दी। वहीं, आठ अप्रैल को दौलतिया मंदिर पर आयोजित दौलतिया महोत्सव को भी कोरोना की वजह से स्थगित किया गया है। सुरेरी: भाजपा किसान मोर्चा की ओर से निकाली जाने वाली जल रथयात्रा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है। यह रथयात्रा 21-22 को निकाली जानी थी। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयसिंह ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।