फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Karthik rajbhar passion for luxury made him criminal police hit list mastermind behind robbery worth crores

UP: लक्जरी शौक ने बनाया कार्तिक को अपराधी, पुलिस की हिट लिस्ट में ऐसे आया; करोड़ों के लूट का था मास्टरमाइंड

Sat, 26 Jul 2025 05:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 05:43 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला कार्तिक राजभर सामान्य किसान परिवार से है। पढ़ाई में मन नहीं लगता तो उसने अपराध का रास्ता अपना लिया। छोटे-छोटे अपराध करते हुए वह लूट, डकैती और हत्या जैसे अपराध को अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
Karthik rajbhar passion for luxury made him criminal police hit list mastermind behind robbery worth crores
कार्तिक राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: लक्जरी जीवन जीने की चाहत में एक मध्यमवर्गीय परिवार का युवक अपराध की दलदल में ऐसा फंसा कि अब उसके नाम के आगे 'इनामी बदमाश' लिखा जा रहा है। खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव निवासी कार्तिक राजभर पुत्र अनिल राजभर (35) को पंजाब पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी के रूप में गिरफ्तार किया है। उस पर तीन करोड़ अस्सी लाख रुपये मूल्य के तांबा लदे ट्रक की लूट का आरोप है।

विज्ञापन


कार्तिक एक सामान्य किसान परिवार से ताल्लुक रखता है। पिता खेती-बाड़ी कर किसी तरह घर का खर्च चलाते थे। दो भाइयों और दो बहनों में कार्तिक सबसे छोटा बेटा था, लेकिन पढ़ाई में मन न लगने के कारण वह कक्षा आठ के बाद स्कूल छोड़ बैठा। इसी दौरान उसकी संगत गांव के ही कुख्यात अपराधी और हिस्ट्रीशीटर बबलू राजभर से हो गई, जिसने उसे अपराध की दुनिया का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


पहला मुकदमा लूट का स्थानीय थाने में दर्ज हुआ। इसके बाद बबलू कहीं और फरार हो गया, लेकिन तब तक कार्तिक अपराध की राह पर चल पड़ा था। आगे चलकर उसकी मुलाकात पोरई कला निवासी शातिर अपराधी संतोष राजभर से हुई, जिसका गिरोह उत्तर प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में सक्रिय था। कार्तिक भी उसी गिरोह का हिस्सा बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार्तिक ने लूट, डकैती और हत्या जैसे कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया। कुछ केसों का रिकॉर्ड पुलिस फाइलों में दर्ज है, तो कुछ में वह गुमनाम ही रहा। लेकिन तांबा लदे ट्रक की बहुचर्चित लूट ने उसे सीधे पुलिस की हिट लिस्ट में ला दिया। पंजाब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। यूपी पुलिस ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि यह गिरफ्तारी लंबे समय से चली आ रही तलाश का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed