फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kanungo caught red handed while entering in the name of demarcation

Jaunpur News: सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो

Wed, 01 Feb 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Kanungo caught red handed while entering in the name of demarcation
घुस लेते हुए गिरफ्तार रामसकल यादव। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। भूमि के सीमांकन के लिए सात हजार रुपये की रिश्वत लेते बदलापुर तहसील के एक कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) को भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने मंगलवार की शाम को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसे लोहिंदा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बदलापुर तहसील के तेजीबाजार थाना क्षेत्र में स्थित सलामतपुर निवासी रविंद्र कुमार मौर्या की भूमिधरी जमीन से सटी परती जमीन का सीमांकन किया जाना था। उस सीमांकन के बदले उस क्षेत्र के कानूनगो रामसकल यादव रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत रविंद्र ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की। मंगलवार की शाम को बदलापुर पहुंची वाराणसी इकाई की टीम ने लोहिंदा चौराहे के पास स्थित एक मिष्ठान भंडार से सात हजार रुपये लेते समय गिरफ्तार कर लिया। टीम में टीम प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार सिंह, संध्या सिंह, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र कुमार राय, पुनीत कुमार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

पकड़ा गया था पीडब्ल्यूडी का लिपिक भी
भ्रष्टाचार के मामले में इसी महीने भ्रष्टाचार निवारण इकाई की टीम ने लोक निर्माण विभाग के एक लिपिक को भी गिरफ्तार किया था। तीन जनवरी को जौनपुर के रसूलाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने से 45 हजार रुपये रिश्वत लेते समय लिपिक योगेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। वह एक ठेकेदार से बिल भुगतान करने के बदले 45 हजार रुपये घूस ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed