{"_id":"604fa1bc8ebc3e5921586f67","slug":"kanshi-ram-remained-devoted-to-the-downtrodden-people-of-the-society-jaunpur-news-vns5800946114","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के दबे कुचले लोगों के लिए समर्पित रहे कांशीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के दबे कुचले लोगों के लिए समर्पित रहे कांशीराम
विज्ञापन
जौनपुर। बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 87 वीं जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह बैठक और सभाओं का आयोजन कर विभिन्न संगठनों से जुडे लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम ने आजीवन दबे कुचले वर्ग को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे।
शहर के वाजिदपुर स्थित अपना दल (एस) कार्यालय में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अध्यक्षता सदर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने की। पप्पू माली ने कहा कि पार्टी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कांशीराम की जयंती मनाई जा रही है। डा, भीमराव अम्बेडकर के बाद मान्यवर कांशीराम ने अपने संघर्ष के दम पर भारतीय राजनीति में एक ऐसे नेता के रूप में अपने आप को स्थापित किया कि समाज के दबे-कुचले, वंचित लोगों की आवाज बन गए। कांशीराम का जीवन संघर्ष मय रहा।
इस मौके पर लालप्रताप पाल, अनिल जायसवाल, राम समुझ गौतम, डा, मनीष यादव, सूर्य प्रकाश मौर्य, अजय पटेल, सन्तोष मौर्य, राकेश दूबे, प्रमोद माली, शंकर जायसवाल, पम्पम मौर्य, राधेश्याम कन्नौजिया, राजेंद्र प्रजापति, शंकर गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन राजेश गौतम ने किया।
विज्ञापन
मूल निवासी संघ की ओर से शहर के लाइन बाजार में कांशीराम की जयंती मनाई गई। रामरूप मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महासचिव सुरेंश चंद्र ने कांशीराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मनराज बौद्ध, साहब लाल, बाबूनंदन, रामशिरोमणि, डा. एसएन सोनिया आदि मौजूद रहे। संचालन रमेश गौतम ने किया।