{"_id":"57bf50f24f1c1ba74bd4f4fc","slug":"kanhaiya-taken-by-birth-gunje-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हैया ने लिया जन्म, गूंजे जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया ने लिया जन्म, गूंजे जयकारे
jaunpur
Updated Fri, 26 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सजाई गई ब्रज की आकर्षक झांकी।
- फोटो : jaunpur
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन मनाया। रात 12 बजते ही मंदिरों में घंटा घड़ियाल बज उठे ओर जय कन्हैया लाल से इलाके गूंजने लगे। पुलिस लाइन परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। देर रात तक मंदिर और पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों का सिलसिला चलता रहा।
शीतला चौकिया धाम में सुपर स्टार रंगोली के बैनर तले जन्माष्टमी मनाई गई। वसुदेव द्वारा श्री कृष्ण को गोकुल लेकर जाते समय का दृश्य देखने के लिए भीड़ लगी रही। कार्यक्त्रस्म आयोजन में अध्यक्ष आशीष माली, अजीत, बसंत, लल्लू, अतुल, अनिल, मेवालाल, लालमणि, सुमन, पूनम ने सहयोग किया। व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही प्रसाद में पंजिरी तैयार करने में जुटे थे। वहीं बच्चे झांकियां सजाने में मशगूल रहे।
शहर के सभी मोहल्लों में नंदलाल के जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकियां सजाईं गई थीं। शाम होते ही झांकियां निकाली गई। रात 12 बजे विधिविधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो घंटा घडिय़ाल के बीच श्रीकृष्ण की आरती का सिलसिला चला। ढोल मजीरे के साथ महिलाओं ने सोहर गाया। मैहर देवी मंदिर, कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर, बीआरपी मंदिर, ताड़तला विंध्यवासिनी मंदिर, नव दुर्गा शिव मंदिर में भव्य सजावट की गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस लाइन पुलिस चौकियों और थानों में भी सजावट हुई थी। भंडारी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने भी झांकियां सजाई थी। जिला कारागार पालने में श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। सिटी स्टेशन स्थित काली मंदिर में झांकी सजाई गई थी। देर शाम तक दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां कंस आवास, नंद आवास की भव्य झांकी सजाई गई।
सिकरारा के मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। अजोसी महावीर धाम, खानापट्टी, शेरवां बाजार स्थित बजरंग बली मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई थी। कलवारी के पकड़ी भवानी धाम में देर रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चला। धर्मापुर क्षेत्र के सेवईनाला, गजना, इटैली बाजार, इमलो, कोतवालपुर, धर्मापुर आदि गांव में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।
बदलापुर. मड़ियाहूं. शाहगंज, केराकत, मछलीशहर और सदर तहसील मुख्यालय एवं आस पास के बाजारों में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर सजी झांकियों ने मन मोहा। उधर, करंजाकला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर क्षेत्र में मेले का आयोजन कोठवार बाजार में किया गया। मटका फ ोड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले के आयोजक बीरबल यादव (साधू), प्रकाश चन्द्र यादव ने सहयोग किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।