फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kangaroo Mother Care Center of CHC Machlishahar got first place in the state

सीएचसी मछलीशहर के कंगारु मदर केयर सेंटर को प्रदेश में पहला स्थान

Mon, 21 Feb 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kangaroo Mother Care Center of CHC Machlishahar got first place in the state
मछलीशहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं के लिए स्थापित कंगारू मदर केयर सेंटर को प्रदेश में हुई रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। सेंटर पर उपलब्ध संसाधन और नवजात की उचित देखभाल के चलते बेहतर रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डा. विशाल यादव ने बताया कि 2019 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केएमसी की स्थापना हुई थी। इस यूनिट में नवजात शिशु को गर्भ से बाहर आने के बाद शरीर के तापमान को दुरुस्त रखने की व्यवस्था है। इस यूनिट में एसी के जरिए गर्म तापमान को बनाकर रखा जाता हैं। 2019 से अब तक 6500 प्रसूता माताओं के बच्चों की देखभाल की गई हैं। सितंबर 2021 से अब तक बीमार पैदा हुए लगभग 106 नवजात शिशुओं को कंगारू मदर की सुविधा प्रदान करते हुए बच्चों के वजन को बढ़ाया गया। इस यूनिट में विशेष प्रकार की चेयर पर बैठकर कंगारु की भांति बच्चे को उसकी मां स्तनपान कराती है। जन्म के एक घंटे बाद ही मां का दूध मिलने से शिशुओं की सेहत को काफी फायदा होता है। अस्पताल की उक्त यूनिट में एक-एक नर्स निर्धारित समय तक काम करती है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक डाक्टर इस यूनिट में पैदा हुए बच्चों की देखभाल करता है। ढाई किलो वजन के साथ पैदा हुए बच्चे का प्रतिदिन 25 ग्राम वजन बढ़ने का प्रयास होता है। प्रतिदिन के आंकड़े ऑनलाइन व्यवस्था के तहत अपलोड किए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में प्रदेश में केएमसी की सुविधा का उपयोग करके सबसे अधिक नवजात शिशुओं को इस व्यवस्था का लाभ देने के लिहाज से प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई है। नगर के लोगों ने अस्पताल के अधीक्षक और अन्य स्टाफ के कार्यों की सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed