फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kaman Service Center will open in post offices

डाकघरों में खुलेंगे कामन सर्विस सेंटर

Sat, 07 Nov 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kaman Service Center will open in post offices
जौनपुर। जिले के डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर बनाया जाएगा। वाराणसी परिक्षेत्रके 137 डाकघरों में यह सेवा शुरू कर दी गई है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि अब डाकघर में एक ही छत के नीचे केंद्र एवं राज्य सरकारों की 73 सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पीएम आवास योजना, पीएम फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत योजना के आवेदन सभी कार्य डाकघर में के कॉमन सर्विस सेंटर में किए जा सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, फास्ट टैग, बिजली, पानी, टेलीफोन, गैस आदि के बिलों का भुगतान हो पाएगा। इसी केंद्र से बस, ट्रेन और हवाई की टिकट बुकिंग होगी। इनकम टैक्स, जीएसटी रिटर्न, टीडीएस रिटर्न, डीएससी, एलएलपी रजिस्ट्रेशन की सहूलियत भी कॉमन सर्विस सेंटर में उपलब्ध होगी। इलेक्शन पोर्टल, लेबर सर्विस, पेंशन सेवा, ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में विभिन्न राज्य सरकारों की 16 ई-सेवाएं के लिए तय शुल्क ही लिया जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन के लिए डाक सहायकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed