फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Kalash Yatra and Prabhat Pheri took place, monasteries and temples were cleaned

Jaunpur News: निकली कलश यात्रा व प्रभात फेरी, मठों-मंदिरों की हुई सफाई

Sat, 20 Jan 2024 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra and Prabhat Pheri took place, monasteries and temples were cleaned
जौनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शुक्रवार को जिले में जगह-जगह कलश यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिरों और मठों में साफ-सफाई कराई गई। दिनभर चहल पहल रही और माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सतहरिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने मुंगराबादशाहपुर नगर में शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली। टोली ने पुरानी सब्जीमंडी, नईगंज, कटरा, गुड़ाही, काली जी मंदिर, गोला मंडी आदि नगर के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन किया। इस दौरान नगर संचालक धीरेंद्र वर्मा राकेश कुमार ऊमर वैश्य आदि मौजूद रहे। रामनगर: भाजपा मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं राजेश सिंह के नेतृत्व में शिव मंदिर चक इंग्लिश गांव में साफ सफाई कराई गई। इस दौरान बलराम राजभर, मुकेश तिवारी, शेरु सिंह आदि उपस्थित रहे। मुफ्तीगंज: ब्लाॅक परिसर से कलश यात्रा निकालकर सरस्वती शिशु मंदिर में समाप्त हुई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनिया गिरी के नेतृत्व में कलश यात्रा में महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान लोग भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। इस मौके पर लोकेश शुक्ला, दीपक राय, निश्चय तिवारी, ऋषिकेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जफराबाद: सिरकोनी ब्लॉक प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह, बीडीओ अस्मिता सेन ने स्टाफ के साथ परिसर में झाड़ू लगाकर कूड़ा कचरा हटाया। इस मौके पर मुन्ना सिंह, शशिकांत पाठक, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर: कंपोजिट विद्यालय गरियांव में रामोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार मिश्र की निगरानी में निबंध, गीत, नृत्य, चित्रकला, लघुनाटिका, भाषण प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुइथाकलां: विधायक शाहगंज रमेश सिंह के नेतृत्व में रुधौली गांव स्थित राम-जानकी मंदिर पर साफ-सफाई की गई। इस दौरान बीडीओ सुभाष चंद्र, पीओ गौरवेंद्र सिंह, हृदय नारायण शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed