फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Just go to Lucknow while Khuthn

खुटहन होते हुए लखनऊ के लिए चली बस

Thu, 17 Dec 2015 01:08 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 17 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Just go to Lucknow while Khuthn
रोडवेज डिपो से जौनपुर से लखनऊ वाया गभीरन व खुटहन मार्ग पर एक रोडवेज बस का संचालन किया गया। ग्रामीणों द्वारा उक्त मार्ग पर बसों का संचालन करने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी।
विज्ञापन


 बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे  समाजवादी पार्टी के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद आजम खां ने रोडवेज परिसर में हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जन सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। बस जौनपुर डिपो से चलकर ग्रामीण क्षेत्रों  मल्हनी, गभीर, खुटहन व सूरापुर के रास्ते होते हुए लखनऊ तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इसी मार्ग से वापस भी आएगी। बस का संचालन प्रत्येक दिन जौनपुर डिपो से सुबह सात बजे लखनऊ के लिए किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसरीनन्द चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उक्त मार्गों पर बस चालाने की मांग की


 जा रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। इस मौके पर हाजी अफजल खां, श्यामबहादुर पाल, गजराज यादव, हाफिज एजाज शाह, गुंजन मौर्य, सिराज अहमद सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed