{"_id":"c85960d105a84988dbcaca7963553724","slug":"just-after-being-crushed-by-the-death-of-a-student-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर छात्रा की मौत, बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर छात्रा की मौत, बवाल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर-जमालापुर रोड पर लगधरपुर गांव में शुक्रवार को बस से कुचलकर छात्रा की मौत के बाद बवाल हो गया। छात्रा को रौंदने के बाद भाग रही बस को छात्रा के भाई और ग्रामीणों ने पीछा कर फूलपुर के समीप पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद बस यूनियन के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
इससे नाराज ग्रामीणों ने नेवढि़या में पीछे से जा रही एक दूसरी बस पर अपना गुस्सा उतार दिया। बस में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगा दिया। नेवढि़या थाने की पुलिस के अलावा मडि़याहूं एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए।
नेवढि़या थानाक्षेत्र के लगधरपुर गांव निवासी स्व. कुसुम पटेल की पुत्री डिंपल हिमताज महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे के आसपास वह कालेज से साइकल से घर लौटी। जमालापुर-बाबतपुर रोड के किनारे ही मकान स्थित होने के नाते वह रोड से नीचे उतर रही थी कि बाबतपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया। छात्रा बस में फंसकर तकरीबन 15 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह देखकर घर के लोग सन्न हो गए। छात्रा के भाई और गांव के कुछ लोगों ने बस का पीछा कर लिया। फूलपुर के घमहापुर में ग्रामीणों ने पीछा कर बस को पकड़ लिया। छात्रा के भाई का कहना है कि बस यूनियन के लोगों ने वहां उनकी जमकर पिटाई कर दी। लौटकर घर आए छात्रा के भाई और ग्रामीणों ने जब कहानी सुनाई तो ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने दोपहर करीब पौने एक बजे छात्रा का शव रखकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इसी बीच पीछे से आ रही एक बस को रोक कर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
बस के शीशे तोड़ दिए गए । चक्काजाम कर रहे ग्रामीण रोड पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद करने और बस यूनियन के लोगों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। गुस्साए ग्रामीण बस को फूंकने की फिराक में थे, लेकिन नेवढि़या थानेदार विश्वजीत प्रताप सिंह के हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच जाने के कारण रुक गए।
उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े थे। इसके बाद मडि़याहूं एसडीएम रामकेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। शाम साढ़े चार बजे तक मसले का हल नहीं निकल सका था और जाम लगा रहा।