फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Janmejay Soni was chosen as the president of the Sarafa Association

Jaunpur News: जन्मेजय सोनी को चुना गया सराफा एसोसिएशन का अध्यक्ष

Wed, 09 Sep 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Janmejay Soni was chosen as the president of the Sarafa Association
शाहगंज सर्वसम्मति से जन्मेजय सोनी चुने गए सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष। संवाद
शाहगंज। सराफा गली स्थित कानपुर धर्मशाला में मंगलवार को सराफा कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और कारोबारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी सदस्यों की सहमति से जन्मेजय सोनी को सराफा एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए जन्मेजय सोनी के नाम का प्रस्ताव रखा गया, इस पर मौजूद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर कारोबारियों ने उनको बधाई दी। एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष गुलाब चंद ने जन्मेजय सोनी को माला पहनाकर स्वागत किया। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष सचिन वर्मा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मेजय सोनी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। कारोबारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जवाहिर लाल सेठ ने की। इस दौरान अखिलेश आर्य, शेखर साहू, दिनेश मोदनवाल, महेंद्र वर्मा, संतोष सोनी, राजकुमार सेठ, सुनील सोनी, रवि सोनी, संजय सोनी, संजय सेठ, आदित्य सोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed