फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Journalist and his son were beaten with sticks and injured

Jaunpur News: पत्रकार व उसके बेटे को लाठी डंडे से पीट कर किया घायल

Wed, 18 Sep 2024 05:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Journalist and his son were beaten with sticks and injured
धर्मापुर। मनबढ़ बदमाशों ने पत्रकार के पुत्र को लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे पत्रकार को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। हालांकि ग्रामीणों को जुटता देखकर बदमाश भाग गए। गौराबादशाहपुर के केशवपुर गांव निवासी लक्ष्मी मौर्य दैनिक अखबार के पत्रकार हैं। उनका पुत्र पवन मौर्य रोज की तरह मंगलवार को चौकियां सब्जी मंडी में सब्जी बेचने गया था। वापस आते समय केशवपुर के पास पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने बाइक में धक्का मार कर गिरा दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक कार से उतरे दो बदमाशों ने लाठी डंडे एवं राॅड से हमला बोल दिया। शोर सुनकर थोड़ी ही दूरी पर दुकान पर मौजूद पिता लक्ष्मी मौर्य उसे बचाने को दौड़े तभी पीछे से दो अन्य बाइक पर आए चार बदमाशों ने हमला बोल दिया। हालांकि शोर सुनकर ग्रामीण भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। खुद को घिरता देखकर बदमाश मौके से वाहन पर बैठकर फरार हो गए। घटना में पवन मौर्या (20) एवं पिता लक्ष्मी मौर्या (50) घायल हो गए। एसओ गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच हो रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसी फुटेज के सहारे से पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed