{"_id":"612f6934b8bd6561701d4084","slug":"joint-magistrate-reached-arto-office-to-get-driving-license-from-bike-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: बाइक से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, कर्मचारी ने दलाल के पास भेजा, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: बाइक से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, कर्मचारी ने दलाल के पास भेजा, और फिर...
Wed, 01 Sep 2021 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:49 PM IST
सार
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (एसडीएम सदर) लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को जानने के लिए लेखपाल के साथ बाइक से पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही एक कर्मचारी ने उन्हें एक दलाल के पास जाने को कहा। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आगे हुए घटनाक्रम को देखते हुए एक्शन लिया है।
विज्ञापन
लेखपाल के साथ बाइक पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (एसडीएम सदर) हिमांशु नागपाल आज एक लेखपाल के साथ बाइक से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बहाने सीधे लाइसेंस पटल पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पर तैनात कर्मचारी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूछी। इस उस कर्मचारी ने उन्हें आम आदमी समझकर बाहर दुकानों पर बैठे दलाल के पास जाने को कहा।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी सच जानने के लिए दुकान पर जाने लगे। इसी बीत रास्ते में भी कई दलाल उनसे मिले और लाइसेंस बनवा देने की बात करने लगे। इतना सुनते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
उन्होंने तत्काल लाइन बाजार थाने की पुलिस को मौके पर बुलवाकर मेन गेट बंद कराकर कैंपस में मौजूद लोगों की चेकिंग और पूछताछ शुरू कर दी। दलाल डेंटल कॉलेज की तरफ से बाहर भाग निकले। कर्मचारी भी सहम गए।
विज्ञापन
इस दौरान दो संदिग्ध लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई के संबंधित बाबू के पटल बदलने और एक वेंडर को हटाने के लिए डीएम को पत्र भेज दिया है।