फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Joint Magistrate closed the factory

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने फैक्ट्री कराई बंद

Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Joint Magistrate closed the factory
जौनपुर। आईजीआरएस पर हुई शिकायत को संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल रविवार को शाहगंज बाईपास स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी सेक्टर एक एवं सेक्टर 2 से 20 मीटर की दूर पर स्थित सुमित सोनी द्वारा चलाए जा रहे नमकीन और पेठा बनाने की फैक्ट्री अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने आईजीआरएस के माध्यम से बीते दिनों शिकायत की थी। इसके मुताबिक सुमित सोनी नाम के व्यक्ति द्वारा नमकीन पेठा एवं अन्य सामग्री बनाने की फैक्ट्री संचालित है, जिसमें लकड़ी एवं कोयला का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। आरोप लगाया कि उनके पास न तो पॉल्यूशन बोर्ड से कोई एनओसी है और न ही कोई वाटर टैंक एवं फिल्टर है। इससे अत्यधिक धुंआ निकलता है, जो कोहरे में घुल रहा है। इससे सांस लेने में समस्या हो रही है। इस पर रविवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पाया कि कार्य करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण नहीं था। खाद्य सामग्रियों का निर्माण लकड़ी और कोयले की आग से किया जा रहा था, जिससे अत्यधिक धुआं निकलने के कारण प्रदूषित फैल रहा है। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने अग्रिम आदेश तक फैक्ट्री को बंद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed