{"_id":"65a02e38f5ea0ff280091c0a","slug":"jharkhand-lost-due-to-shubhams-explosive-batting-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-10803-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शुभम की आतिशी बल्लेबाजी से हारा झारखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शुभम की आतिशी बल्लेबाजी से हारा झारखंड
विज्ञापन
जौनपुर। मैन ऑफ द मैच शुभम की आतिशी बल्लेबाजी दस गेंद पर 43 रन की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड को 38 रन से हराया। मोहम्मद हसन पीजी कालेज के मैदान पर चल रही 14 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला व पुरुष सॉफ्ट बाल क्रिकेट चैंपियनशिप के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच सात-सात ओवर का मैच खेला गया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। शुभम ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में 43 रन ठोंके। झारखंड की टीम 7 ओवर में मात्र 62 रन पर ही सिमट गईं। 38 रन से उत्तर प्रदेश विजेता घोषित हुआ। मैन ऑफ द मैच शुभम घोषित हुए। वहीं, मध्य प्रदेश, पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश, उड़ीसा की टीम भी अगले चक्र में पहुंची।
पहला मैच महिला वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने नौ विकेट से झारखंड को हराया। दूसरा मैच महिला वर्ग में पूर्वांचल और राजस्थान के बीच खेला गया। पूर्वांचल की टीम दो विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम 4.2 ओवर में मात्र 38 रन बना पाई। चार गेंद शेष रहते ही राजस्थान की टीम ने मैच से वाकआउट कर लिया। कमेटी ने पूर्वांचल की टीम को विजेता घोषित किया।
चौथा मैच उड़ीसा और राजस्थान के बीच खेला गया। राजस्थान टीम निर्धारित ओवर 42 रन ही बना पाई। उड़ीसा के सार्थक मिश्रा ने उड़ीसा की टीम दो रनों से जीत दिलाया। सार्थक ने 7 गेंद पर 20 रन बनाएं। सार्थक मिश्रा मैन ऑफ द मैच घोषित हुए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की। इस चैंपियनशिप में महेश वैल्यू प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई से तैयार की गई सिक्सिट सॉफ्टबाल का प्रयोग हो रहा है। चैंपियनशिप में जेएमएस ग्रुप के चेयरमैन जितेंद्र यादव, डॉ. जीवन यादव, शोजब, शेख मोहम्मद शफी, फिरदौस अहद, मेराजुद्दीन, भूपेंद्र नागपाल,पवन सिंह, मदन सिंह राठौड़ आदि रहे। संचालन अहमद अब्बास खान ने किया। अंपायर आकाश प्रजापति, धनेश जायसवाल और स्कोरर कंचन पटेल, प्रिया गरवाल और सबा रशीद रहीं।