फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jewelry including crown stolen from Vaishno temple

वैष्णो मंदिर से मुकुट समेत गहनों की हुई चोरी

Sat, 16 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jewelry including crown stolen from Vaishno temple
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार में स्थित मां वैष्णो चौरा माता मंदिर से चोरों ने रात में मंदिर का दरवाजा तोड़कर मुकुट समेत कई गहने उठा ले गए। इसकी सूचना मंदिर प्रभारी ने सुबह पुलिस को दी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मल्हनी बाजार में स्थित प्रसिद्ध मां वैष्णो चौरा माता मंदिर में पुजारी बृहस्पतिवार की रात मंदिर बंद करके घर में सोने चला गया। सुबह उठकर मंदिर पहुंचा तो सभी दरवाजे टूटे दिखे। अंदर गया तो मां वैष्णो देवी की मूर्ति से चांदी का मुकुट, सोने की नथिया और बिंदिया, चांदी का हार और दान पेटी समेत कीमती सामान चोर उठा ले गए। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। मंदिर के प्रभारी पुजारी सुरेंद्र कुमार अग्रहरी ने बताया कि मूर्ति पर सिंगार किए गए सभी गहने दान पेटी समेत अन्य कीमती सामान चोर उठा ले गए हैं। पुलिस को सूचना देकर चोरों को पकड़ने की मांग की गई है। बता दें कि इसके पूर्व भी मल्हनी क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिनके अभी तक खुलासे भी नहीं हुए हैं। मल्हनी बाजार के लोगों का कहना है कि मल्हनी बाजार में चोरी की काफी घटनाएं बढ़ चुकी हैं। जो रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। चोरों की धर पकड़ की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed