{"_id":"63179c3d9a975876505b2076","slug":"jewelery-shop-burglary-two-lakh-cash-and-25-lakh-jewelery-stolen-jaunpur-news-vns672901048","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण की दुकान में सेंधमारी, दो लाख नकदी और 25 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण की दुकान में सेंधमारी, दो लाख नकदी और 25 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
केराकत। देवकली बाजार के बेलांव रोड स्थित आभूषण की दुकान में सोमवार की रात सेंध मारकर चोर दो लाख रुपये की नकदी और करीब 25 लाख रुपये के आभूषण समेट ले गए। डाग स्क्वॉड को बुलाया गया था, जो दुकान की दीवार तक ही जाकर रुक गया।
केराकत कस्बा निवासी विनोद कुमार सेठ उर्फ मुन्ना की देवकली बाजार में बेलांव रोड गहनों की दुकान है। मुन्ना सोमवार की देर शाम को दुकान बंद करके अपने घर केराकत चले गए। रात में चोरने दुकान के पीछे की दीवार में जमीन से करीब दस फीट ऊपर छत की बीम के पास सेंध लगाकर भीतर घुसे। तिजोरी तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण चुरा ले गए। दुकानदार ने बताया कि तिजोरी में दो लाख रुपये थे। इसके अलावा चोर 15 किलोग्राम चांदी और 250 ग्राम सोने के आभूषण ले गए हैं।
तिजोरी तोड़ते समय खटपट की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने आवाज लगाई तो चोरों ने उसे धमकाकर चुप करा दिया। बाद में महिला ने पड़ोसी को जानकारी दी। कुछ ही देर में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने रात ढाई बजे के करीब मुन्ना को सूचित किया। पुलिस को भी सूचना दी गई। भोर में डाग स्क्वॉड के साथ पुलिस पहुंची। पुलिस की टीम ने जांच की तो पता चला कि चोरो ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तोड़कर छत पर फेंक दिया है। दुकान से सौ मीटर की दूरी पर सोने का एक झाला बरामद किया गया। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कितने की चोरी हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है।