फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jeth's afternoon started heating up

Jaunpur News: तपने लगी जेठ की दोपहरी, तापमान पहुंचा 41 डिग्री के पार

Wed, 10 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jeth's afternoon started heating up
जेठ का महीना शुरू होते ही गर्मी ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन पिछले चार दिनों से हो रही धूप के कारण मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। हर व्यक्ति छांव की तलाश में इधरी-उधर भटकता नजर आया। सुबह से ही कड़ी धूप के कारण मौसम धीरे-धीरे फिर गर्म होने लगा है, अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहा। अधिकतम तापमान सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री अधिक रहा। चिलचिलाती धूप व गर्म हवा चलने से लोगों के पसीने छूट रहे थे। पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया था। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी व उमस बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राहगीरों को धूप से बचने के लिए पेड़ के नीचे, दुकानों पर आराम करते देखा गया। कड़ी धूप और गर्मी से लोगों का दिन भर गला सूखता रहा। किसी ने पानी से तो किसी ने गन्ने या बेल के रस से गला तर किया। कड़ी धूप और भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और कामगारों पर पड़ रहा है। बच्चे स्कूल से लौटते समय बच्चे पसीने तरबतर हो जा रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक अशोक यादव ने बताया है कि गर्मी और उमस बढ़ गई ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरते धूप से आने के बाद तत्काल पानी न पिए सड़कों पर बिक रहे विभिन्न प्रकार के ठंडे पेय पदार्थ से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed