{"_id":"68c5bcee424166c9b0061ec7","slug":"je-removed-letter-sent-to-md-against-lineman-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-140588-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जेई हटाए गए, लाइनमैन के खिलाफ एमडी को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जेई हटाए गए, लाइनमैन के खिलाफ एमडी को भेजा पत्र
विज्ञापन
बदलापुर। दाउदपुर गांव में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 37 हजार रुपये लेकर लगाया गया था। भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के हस्तक्षेप पर पैसा तो वापस हुआ ही, साथ ही इस कार्य में शामिल जेई को हटाकर संविदा लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भी लिखा गया है।
उद्पुरगेल्हवा दाउदपुर की शुक्ला बस्ती में 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा था। ओवरलोड के चलते बार बार जल जा रहा था। कुछ दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने पर ग्रामीण परेशान हो गए थे। विभाग के कर्मचारियों से ग्रामीणों ने संपर्क किया तो पता चला कि पैसा देने पर इसे तुरंत बदलकर 100 केवीए कर दिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर 37 हजार रुपये इकट्ठा कर संविदा लाइनमैन को दिए। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर लग गया। इसी बीच बुधवार को भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र गांव में पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने फेसबुक पर लाइव होकर इसका विरोध किया। साथ ही बताया कि यह ट्रांसफाॅर्मर शासन से स्वीकृत हो चुका है। इसकी जानकारी होते ही विभाग में खलबली मच गई। इसके बाद विभाग ने ग्रामीणों का पैसा भी वापस कर दिया। इसके बाद विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता प्रकाश देव पूरी टीम के साथ बृहस्पतिवार की शाम मामले की जांच करने गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता प्रकाश देव ने बताया कि इस मामले में प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर जेई अनीश कुमार को हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही संविदा पर तैनात लाइनमैन पर कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए एमडी को पत्र लिखा गया है। विभागीय जांच भी जारी है।