फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   JCI honored by the postman

जेसीआई ने पोस्टमैन को किया सम्मानित

Mon, 02 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
JCI honored by the postman
जेसीआई की ओर से मुख्य डाकघर सभागार में आयोजित साइलेंट वर्कर्स के रूप में राष्ट्रसेवा करने वाले पोस्टमैन का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीआई एरिया सी के राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष चंद्रशेखर वेमुला ने बताया की संस्था की ओर से पूरे देश में  शांतिपूर्वक सेवा प्रदान करने वाले सेवाकर्मियों का सम्मान किया जा रहा है।
 
विशिष्ट अतिथि डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि जौनपुर में भारतीय डाकसेवा को नई तकनीकों से परिपूर्ण बनाकर इन्हीं साइलेंट वर्कर्स के माध्यम से जनमानस को बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि लोगों के सुख-दुख का संदेश पहुंचाने का कार्य करने वाले डाकिया भाइयों का समाज की व्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में श्रवण मिश्रा, राघवेंद्र उपाध्याय, छोटेलाल तिवारी, भारतेंदु कुमार, राजेश तिवारी, मनीष वर्मा, श्रीनाथ यादव, राजीव प्रजापति, दीपेंद्र निरंजन, अजय कश्यप, नेबूलाल आदि को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।


समारोह में आनंद श्रीवास्तव, मोहित राम यादव, शशांक सिंह रानू, विजय जायसवाल ने भी विचार रखा। सचिव संतोष अग्रहरि ने संस्था द्वारा जनपद में सामाजिक सेवा और विकसित भारत के निर्माण के लिए आगे आने की अपील की। डाक अधिक्षक श्री त्रिपाठी और संस्था ने अतिथिगण को अंगवस्त्रम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed