फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   JCF Jaunpur in semi-finals by defeating Kanpur

Jaunpur News: कानपुर को हराकर जेसीएफ जौनपुर सेमीफाइनल में

Wed, 04 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
JCF Jaunpur in semi-finals by defeating Kanpur
बक्शा। श्री यादवेश इंटर कॉलेज नौपेड़वा में खेली जा रही राज्य स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में जेसीएफ जौनपुर की टीम ने कानपुर को 80 रन से पराजित कर दिया। इस मैच के जीतने के साथ ही जेसीएफ जौनपुर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीएफ जौनपुर की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाई। टीम की तरफ से संदीप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम 99 रनों पर सिमट गई। अनुज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच संदीप रहे। मैच के अंपायर मोहम्मद अनीस और संदीप सिंह रहे। कमेंट्री मंगल यादव और दीपक यादव ने किया। स्कोरर की भूमिका हरिओम निगम ने निभाई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमरीश उपाध्याय के द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed