फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   JCB has collapsed school

जेसीबी से विद्यालय किया ध्वस्त

Wed, 30 Dec 2015 12:49 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 30 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
JCB has collapsed school
हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने मंगलवार को डोभी मोहल्ले में चारागाह की जमीन पर बने एक निजी स्कूल को जेसीबी लगाकर ढहवा दिया। सोमवार को भी प्रशासन भवन गिराने पहुंचा था लेकिन विरोध के चलते उसे वापस लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


डोभी मोहल्ला में मां धर्मा देवी शिशु मन्दिर के नाम से एक निजी प्राथमिक विद्यालय कई वर्षों से चल रहा था। स्कूल का भवन चारागाह की जमीन पर होने के आरोप में लंबे समय से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन


मुकदमे में हाईकोर्ट ने अवैध रूप से बने विद्यालय को गिराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने स्कूल भवन ध्वस्त करा दिया।

तहसीलदार रमाकांत वर्मा ने स्कूल प्रबंधक राजेश यादव को एक सप्ताह के अन्दर स्वत: भवन गिराने का नोटिेस जारी किया था। लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नही किया। सोमवार को टीम गई लेकिन विरोध के चलते वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधिक राय लेने के बाद मंगलवार को सुबह एसडीएम आरके गुप्ता, तहसीलदार रमाकान्त वर्मा, नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव, सीओ मायाराम वर्मा, थानाध्यक्ष सीबी सिंह, खुटहन एसओ प्रमोद यादव मयफोर्स और राजस्वकर्मियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर विवादित स्कूल पर पहुंच गए।


मौके पर मौजूद प्रबन्धक राजेश कुमार यादव के पुत्र आशुतोष यादव एसडीएम आरके गुप्ता से समय की मांग करते रहे। लेकिन प्रशासन ने बच्चों को बाहर निकालकर भवन को जेसीबी लगा कर गिरवा दिया।

 इस दौरान नाराज लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उन्हें लाठी पटक खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed