फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur young man dies after being hit by local train in Mumbai

Mumbai Local Train: जौनपुर के युवक की मुंबई में लोकल ट्रेन से कटकर मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, रोंगटे खड़े करने वाला है वीडियो

Sat, 25 Jun 2022 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jun 2022 02:08 PM IST
सार

जौनपुर के युवक की मुंबई में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक के लोकल ट्रेन से लटकने के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जो रोंगटे खड़े करना वाला है। 

विज्ञापन
Jaunpur young man dies after being hit by local train in Mumbai
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में लोकल ट्रेन से कटकर मौत जौनपुर के एक युवक की मौत हो गई है। वह सात जून को मुंबई गया था और नौकरी की तलाश में था। वहीं, चलती लोकल ट्रेन से लटकने के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जो रोंगटे खड़े करना वाला है। 
विज्ञापन


बक्शा थाना इलाके के कोहड़े सुल्तानपुर गांव निवासी रामहित यादव मुंबई में रह कर काम करते हैं, जबकि मां और दादी दो बेटे परिवार संग घर रहते थे। बीते सात जून को रामहित का बड़ा लड़का आकाश (24) वर्ष घर से कमाने के लिए मुंबई गया था। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों के मुताबिक, जहां पर बोरीवली स्टेशन के पास लोकल ट्रेन से जाते समय पैर फिसल जाने से गिर गया। इसके बाद ट्रैक पर खंभे से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया। जब तक पुलिस इलाज के लिए ले जाती, तब तक आकाश की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस की सूचना पर शुक्रवार की शाम बक्शा थानों की पुलिस ने रामहित के घर जाकर आकाश की हादसे में मौत होने की बात बताई, जिस पर पूरे परिवार में मातम छा गया। पत्नी वंदना और मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। अभी दो वर्ष पहले आकाश की शादी हुई थी, पत्नी इस समय मायके में थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed