{"_id":"62b6bd306eec1057ac63abd9","slug":"jaunpur-young-man-dies-after-being-hit-by-local-train-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Local Train: जौनपुर के युवक की मुंबई में लोकल ट्रेन से कटकर मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, रोंगटे खड़े करने वाला है वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mumbai Local Train: जौनपुर के युवक की मुंबई में लोकल ट्रेन से कटकर मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, रोंगटे खड़े करने वाला है वीडियो
Sat, 25 Jun 2022 02:08 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:08 PM IST
सार
जौनपुर के युवक की मुंबई में लोकल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक के लोकल ट्रेन से लटकने के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जो रोंगटे खड़े करना वाला है।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई में लोकल ट्रेन से कटकर मौत जौनपुर के एक युवक की मौत हो गई है। वह सात जून को मुंबई गया था और नौकरी की तलाश में था। वहीं, चलती लोकल ट्रेन से लटकने के बाद रेलवे ट्रैक पर गिरने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जो रोंगटे खड़े करना वाला है।
बक्शा थाना इलाके के कोहड़े सुल्तानपुर गांव निवासी रामहित यादव मुंबई में रह कर काम करते हैं, जबकि मां और दादी दो बेटे परिवार संग घर रहते थे। बीते सात जून को रामहित का बड़ा लड़का आकाश (24) वर्ष घर से कमाने के लिए मुंबई गया था।
परिवार के लोगों के मुताबिक, जहां पर बोरीवली स्टेशन के पास लोकल ट्रेन से जाते समय पैर फिसल जाने से गिर गया। इसके बाद ट्रैक पर खंभे से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गया। जब तक पुलिस इलाज के लिए ले जाती, तब तक आकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की सूचना पर शुक्रवार की शाम बक्शा थानों की पुलिस ने रामहित के घर जाकर आकाश की हादसे में मौत होने की बात बताई, जिस पर पूरे परिवार में मातम छा गया। पत्नी वंदना और मां का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। अभी दो वर्ष पहले आकाश की शादी हुई थी, पत्नी इस समय मायके में थी।