फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Varanasi Pratapgarh special train will start from February 22, timetable continues

जौनपुर: वाराणसी-प्रतापगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से होगा शुरू, समय सारिणी जारी

Sat, 20 Feb 2021 06:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Varanasi Pratapgarh special train will start from February 22, timetable continues
जौनपुर जिले के जंघई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली वाराणसी-प्रतापगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से शुरू होगा। ट्रेन का संचालन शुरू होने से वाराणसी, प्रतापगढ़, मुंगराबादशाहपुर, भदोही स्टेशन की यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने 22 फरवरी से स्पेशल ट्रेन वाराणसी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन का ठहराव वाराणसी से प्रतापगढ़ के बीच पड़ने वाले सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा। 04201 से स्पेशल ट्रेन वाराणसी से सुबह छह बजे रवाना होगी। लोहता, चौखंडी, सेवापुरी, कपसेठी, परसीपुर, भदोही, मोढ़, सुरियावां, सरायकंसराय, जंघई, नीभापुर, बादशाहपुर, सुवंसा, गौरा, दादूपुर, पृथ्वीगंज होते हुए सवा नौ बजे प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में स्पेशल ट्रेन 04202 प्रतापगढ़ से शाम सवा चार बजे रवाना होकर रात सवा नौ बजे वाराणसी कैंट पहुचेगी। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक जंघई मकसूद आलम ने बताया कि ट्रेन में आरक्षित टिकट पर ही यात्रा करने की अनुमति है। ट्रेन को मेल एक्सप्रेस का दर्जा दिया गया है, इसलिए किराया एक्सप्रेस ट्रेनों के बराबर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed