फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Tribute paid to martyr Jiljit, who was martyred in Pulwama on August 12 last year

जौनपुरः शहीद जिलाजीत को दी श्रद्धांजलि, पिछले साल 12 अगस्त को पुलवामा में हुए थे शहीद

Thu, 12 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Tribute paid to martyr Jiljit, who was martyred in Pulwama on August 12 last year
सिरकोनी क्षेत्र के इजरी गांव में शहीद जिलाजीत यादव की पहली शहादत दिवस के मौके पर पुष्पांजलि कर नम - फोटो : JAUNPUR
कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए पिछले वर्ष शहीद हुए जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र स्थित इजरी गांव के जिलाजीत यादव के प्रथम शहादत दिवस पर बृहस्पतिवार को शहीद के पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, डीएम मनीष कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, पूर्व हिंद केशरी पहलवान लालजी यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा शहीद जिलाजीत यादव के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। यह देश जिलाजीत जैसे जाबांज सैनिकों की बदौलत ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि शहीद के नाम पर सड़क, पार्क तथा मूर्ति व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा सरकार बहुत जल्द पूरा करेगी। इसके लिए आज ही डीएम को निर्देश दिया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि सरकार को बिना समय गंवाये एक वर्ष पूर्व किए वादों को पूरा करना चाहिए। श्रद्धांजलि समारोह को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, बसपा के डॉ जेपी सिंह, सपा के रत्नाकर चौबे, निजामुद्दीन, नंद लाल यादव ने भी संबोधित किया। सलमान ग्रुप तथा भोजपुरी कलाकार आशीष माली की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शहीद की बहनों ने भी गीत के माध्यम से भाई को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहाबल यादव तथा संचालन रमेश चन्द्र चौबे ने किया। इस मौके पर बीडीओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी, प्रधान संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव , अमरनाथ यादव, अशोक कुमार, शिव शंकर यादव ,पांचू सरोज ,जय सिंह प्रधान, अरविंद सिंह, अनिल यादव, हरिराम यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

एक साल में वादा पूरा न होने पर दिखी लोगों में नाराजगी
जौनपुर। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जिलाजीत की शहादत के वक्त प्रदेश सरकार की ओर से किए गए वादों में से एक भी वादा एक साल में पूरा न होने पर शहादत दिवस पर जुटे लोगों में नाराजगी दिखी। शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने कहा कि जिले में डिप्टी सीएम के आने की घोषणा होने के 24 घंटे के भीतर शहर की कई सड़कों का निर्माण कर दिया जाता है लेकिन शहीद के घर को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए दो सौ मीटर सड़क निर्माण के लिए किया गया सरकार का वादा एक साल में भी पूरा नहीं किया गया। श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव से भी लोगों ने यह सवाल किया तो उन्होंने शीघ्र ही सभी वादे पूरे करने के लिए एक बार फिर से भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed