फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Tractor driver pulled out of 50 feet deep well after 22 hours, NDRF team pulls out dead body

Jaunpur: 22 घंटे बाद 50 फीट गहरे कुएं से निकाला गया ट्रैक्टर समेत चालक का शव, NDRF ने इस तरीके से बाहर निकाला

Tue, 22 Nov 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 22 Nov 2022 01:13 PM IST
सार

जौनपुर में सोमवार की सुबह ईंट पहुंचाने गए ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक अगला गियर लग जाने के कारण वाहन सहित 50 फीट गहरे कुंए में जा गिरा। उस पर सवार साथी को ऊपर होने के कारण फौरन लोगों ने बाहर निकाल लिया। वाराणसी से बुलाए गए एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की भोर में चार बजे लापता चालक के शव का पता लगाया। जिसके दो घंटे के बाद ट्रैक्टर व शव को बाहर निकाला जा सका।   

विज्ञापन
Jaunpur Tractor driver pulled out of 50 feet deep well after 22 hours, NDRF team pulls out dead body
NDRF की टीम ने 22 घंटे बाद कुएं से चालक को निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारी गांव नेवादा द्वितीय गांव में मंगलवार को 22 घंटे बाद दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने कुंए में समां चुके ट्रैक्टर सहित चालक को बाहर निकाला। सोमवार की सुबह ईंट पहुंचाने गए ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक अगला गियर लग जाने के कारण वाहन सहित 50 फीट गहरे कुंए में जा गिरा। उस पर सवार साथी को ऊपर होने के कारण फौरन लोगों ने बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन

वाराणसी से बुलाए गए एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार की भोर में चार बजे लापता चालक के शव का पता लगाया। जिसके दो घंटे के बाद ट्रैक्टर व शव को बाहर निकाला जा सका।   

विज्ञापन

बारी गांव नेवादा द्वितीय में प्रेम तिवारी के कुएं के पास विनोद सिंह का ट्रैक्टर लेकर गांव के मोनू उर्फ कल्लू बेनवंशी(20) पुत्र बलवंता बेनवंशी सोमवार की सुबह नौ बजे 200 ईंट उतारने के लिए पहुंचा था। उसने ट्रैक्टर के फार पर ईट लाद रखा था। वाहन पर साथी अंकित गौतम भी सवार था। टैक्टर बैक करते समय अगला गियर लग जाने के पर चालक और ट्रैक्टर धड़धड़ाते हुए 50 फीट गहरे कुएं में रेलिंग को तोड़कर अंदर चला गया। जिसमें करीब 30 फुट पानी भरा हुआ था। आनन-फानन में लोगों की मदद से साथी अंकित को बाहर निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंचे मड़ियाहूं के प्रशासनिक अधिकारी एवं फायर बिग्रेड के जवानों ने 12 घंटे तक लगातार ट्रैक्टर एवं कुएं में डूबे चालक को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद गोताखोरों को भी बुलाया गया फिर भी रात साढ़े सात बजे तक ट्रैक्टर व चालक को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका। मड़ियाहूं विधायक डॉ.आरके पटेल भी मौके पर रात में मौजूद रहे।
 

उन्होंने राहत बचाव कार्य को किसी और घटना होने की आशंका जताते ही बंद करवा दिया। विधायक ने तुरंत जिलाधिकारी मनीष वर्मा से एनडीआरएफ टीम भेजने की गुजारिश किया। मंगलवार की अलसुबह तीन बजे एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी ओम नारायण सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। भोर में चार बजे एनडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अंदर कुए में  ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। ट्रैक्टर के निकलते ही उसके नीचे दबा शव पानी के ऊपर खुद ब खुद आ गया। फिर पुनः शव जाकर नीचे बैठ गया। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने कुएं में घुसकर चालक मोनू उर्फ कल्लू बेनवंशी के शव को बाहर निकाला। शव बाहर निकलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक की मां द्वारा करुण रुदन से मौके पर मौजूद लोगों के बीच माहौल गमगीन दिखने लगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed