फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: The girl wrote in the letter- 'I will embrace death', then went missing, sandal found on the bridge

Jaunpur: विवाहिता ने चिट्ठी में लिखा- 'मैं मौत को गले लगा लूंगी', फिर हो गई लापता, पुल के पास मिला चप्पल

Thu, 10 Aug 2023 12:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 10 Aug 2023 12:20 PM IST
सार

कंधी कला गांव निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय की विवाहित पुत्री कंधी कला में ही रहती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे घर पर ही एक चिट्ठी लिख कर छोड़ दी कि मैं मौत के गले लगा लूंगी।

विज्ञापन
Jaunpur: The girl wrote in the letter- 'I will embrace death', then went missing, sandal found on the bridge
Jaunpur: युवती ने चिट्ठी में लिखा- 'मैं मौत को गले लगा लूंगी', फिर हो गई लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव निवासी एक विवाहित युवती अपने घर में रात 11 बजे मौत को गले लगाने की बात लिखी चिट्ठी छोड़कर लापता हो गई। काफी देर तक पता नहीं चला तो परिवार के लोग खोजने लगे। घर से थोड़ी दूरी पर कंधी घाट पुल पर भोर में उसका चप्पल मिला। ऐसे में परिवार के लोगों ने नदी में कूदने की आशंका जताया, हालांकि दो घंटे तक गोताखोरों की तलाश में भी उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Cyber Crime: फर्जी वेबसाइट के जरिए बनाता था आधार और पैनकार्ड, पुलिस ने धर दबोचा, कई चीजें बरामद
विज्ञापन


कंधी कला गांव निवासी ओम प्रकाश उपाध्याय की विवाहित पुत्री कंधी कला में ही रहती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे घर पर ही एक चिट्ठी लिख कर छोड़ दी कि मैं मौत के गले लगा लूंगी। उसके बाद घर से निकल गई। अनहोनी की आशंका से परिवार के लोग खोजते खोजते कंधी पुल के पास पहुंचे तो वहां पर महिला का चप्पल दिखाई पड़ा। अनुमान लगाया गया कि महिला इसी पुल से नदी में कूदी होगी। परिजनों ने डायल 112 को भी सूचना दी। उसके बाद थानाध्यक्ष तेजी बाजार रामप्रवेश कुशवाहा फोर्स के साथ पहुंचे और दो घंटे तक नदी में तलाश की गई। बावजूद इसके उसका कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed