फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: Starting from home, take yoga to the people, the Minister of State said in Patanjali's training

जौनपुर: घर से शुरू कर योग को जन-जन तक पहुंचाएं, पतंजलि के प्रशिक्षण में बोले राज्यमंत्री

Thu, 12 Aug 2021 07:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: Starting from home, take yoga to the people, the Minister of State said in Patanjali's training
जौनपुर। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इसके क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का नियमित और निरंतर अभ्यासों को करके हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर से शुरू करके योग को एक महा अभियान के तहत जन जन तक पहुंचाने में भूमिका निभाएं। वह पतंजलि योग समिति की ओर से नगर स्थित एक मैरेज हॉल में चल रहे योग शिक्षक प्रशिक्षण में बृहस्पतिवार को कहा।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा है कि उचित आहार और समुचित दिनचर्या के साथ यदि नियमित योगाभ्यास किया जाए तो अनेकों साध्य और असाध्य बीमारियों से निदान मिल सकता है। पतंजलि योग समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति ने बताया कि इस विशेष योग शिक्षक प्रशिक्षण में ऐसे प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जो भविष्य में योग शिक्षक बनकर स्वस्थ समाज बनाएंगे। अचल हरीमूर्ति ने डायबिटीज, मोटापा, अस्थमा, सर्वाइकल जैसी समस्याओं से पूर्णत: समाधान के लिए योगिक जागिंग, सूर्य नमस्कार, तड़ासन, वृक्षासन और मंडूक आसनों की जानकारी दी। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी शशिभूषण, हरीनाथ यादव, नवीन द्विवेदी, राजीव सिन्हा, डॉ. ध्रुवराज, डॉ. एसके सिंह, डॉ. ओपी यादव, रविंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed