फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur Son dies in shock of wife's death, after this, father also dies in shock of son death

जौनपुरः पत्नी की मौत के सदमे में बेटे की मौत, इसके बाद बेटे की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम

Tue, 01 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur Son dies in shock of wife's death, after this, father also dies in shock of son death
महराजगंज। क्षेत्र के सरायगौरा गांव में पत्नी और बेटे की मौत के सदमे में एक सप्ताह बाद अधेड़ की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सराय गौरा निवासी चंदा (45) की बीमारी के चलते 23 नवंबर को मौत हो गई थी। मां की मौत के सदमे में बेटे अभिषेक (16) ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी और बेटे की मौत से दुखी रामराज (50) की तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को रामराज की भी मौत हो गई। रामराज का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। रामराज के बड़े पुत्र अंकित, बहू खुशबू और बेटी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। मां-बेटे की मौत के बाद गांव में अफवाह फैली कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम में जब जहरीली शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई तो पुलिस ने गांव के मनोज सिंह और विजय गौतम के खिलाफ अफवाह फैलाने का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed