फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur residents drank alcohol worth 7 crores on Holi

Jaunpur News: होली पर 7 करोड़ की शराब पी गए जौनपुरवासी

Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur residents drank alcohol worth 7 crores on Holi
जौनपुर। होली के त्योहार पर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण सभी शराब की दुकानें बंद रहीं। होली की पूर्व संध्या पर सभी दुकानों पर देर रात लाइन लगी रही। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार होली पर जौनपुर के लोगों ने सात करोड़ की शराब पी डाली।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी विष्णु शंकर सिंह ने बताया कि होली के एक दिन पूर्व ही सभी दुकानों में स्टॉक फुल थे। छुट्टी को देखते हुए लोग अधिक से अधिक मात्रा में शराब और बीयर के लिए परेशान थे। होली पर लोग 10 लाख लीटर से ज्यादा की बीयर और शराब पी गए। पिछले साल होली में आठ लाख लीटर देसी-विदेशी शराब और बीयर की बिक्री हुई थी। इस साल 60 फीसदी ज्यादा देसी शराब, बीयर की 30 फीसदी और अंग्रेजी शराब 10 फीसदी अधिक बिकी। पिछले तीन वर्षों में अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री बढ़ी है। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि होली त्योहार पर शराब पीने का चलन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2024-25 में था 875 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य
आबकारी अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 875 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। विभाग का दावा है कि 80 फीसदी लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। दिसंबर में 73 करोड़ के सापेक्ष 63 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई। वर्ष 2023-24 में 800 करोड़ लक्ष्य रखा गया था इसके सापेक्ष 650 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया था। होली पर हुई बिक्री के बाद यह लक्ष्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed