फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur ready for public curfew, Corona will be defeated

जनता कर्फ्यू को जौनपुर तैयार, कोरोना की होगी हार

Sat, 21 Mar 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur ready for public curfew, Corona will be defeated
03- हमेशा भीड़ व जाम झेलने वाला चहारसू ओलन्दगंज रोड पर भी दिखा कोरोना के डर का असर। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतने के लिए जौनपुर के लोग तैयार हो गए हैं। प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान से एक दिन पहले ही लोगों ने खुद को घरों तक सीमित कर लिया है। भीड़ भरी सड़कों पर भी गिनती के लोग दिखे। लोग घरों से राशन, सब्जी, दूध और दवा जैसी जरूरी चीजें खरीदने ही निकले। सरकारी अधिकारी, सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य लोगों को कर्फ्यू के बारे में जागरूक करने में लगे रहे।
विज्ञापन

रुहट्टा, ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, नखास, जेसीज, सद्भावना रोड शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके हैं। सामान्य दिनों में यहां हर वक्त जाम की ही स्थिति रहती है। वाहनों की ठेलमठेल इतनी ज्यादा कि हर राहगीर परेशान रहता है। इन इलाकों में वाहन सरपट दौड़ रहे थे। ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस को भी कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ी थी। यहां दुकानें खुली थीं, मगर ग्राहक नहीं थे। चहारसू से कोतवाली के बीच आभूषण की कई दुकानें भी बंद थीं। बदलापुर पड़ाव पर एक साथ कई शॉपिंग मॉल व मार्ट हैं। सब पर ताला लगा हुआ था। आसपास खुली अन्य दुकानों पर भी ग्राहक का इंतजार हो रहा था। सबसे ज्यादा भीड़ सब्जी मंडी रोड पर ही रही। यहां सब्जी, राशन-तेल व अन्य खान-पान की दुकानों पर ग्राहक खरीदारी में जुटे रहे। खरीदारी के लिए आए ज्यादातर लोग आटा, दाल, तेल, नमक के साथ ही साबुन, हैंडवाश की डिमांड कर रहे थे। ज्यादातर दुकानों पर हैंडवाश के बॉटल खत्म हो गए थे, लिहाजा वह ग्राहकों को रिफिल के लिए पाउच वाले पैकेट थमाते रहे। दुकानदारों के मुताबिक जनता कर्फ्यू के आह्वान के बाद दैनिक जरूरतों में उपयोग होने वाले सामानों की मांग बढ़ गई है। राशन-तेल के बाद सबसे ज्यादा बिक्री साबुन और हैंडवाश की ही है।
विज्ञापन

स्टेशन पर पसरा रहा सन्नाटा
जौनपुर जंक्शन (भंडारी) रेलवे स्टेशन पर भी शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। भीड़भाड़ वाले इस स्टेशन पर लोग नजर नहीं आ रहे थे। दोपहर एक बजे यहां बमुश्किल दर्जन भर लोग थे। यह भीड़ भी कुछ देर पहले आई ट्रेन के कारण थी। टिकट काउंटर खाली पड़ा था तो आरक्षण कराने वाला कोई नहीं था। स्टेशन कर्मियों के मुताबिक कोरोना के संक्रमण के कारण लोगों ने आना-जाना बंद कर दिया है। जो जहां है, वहीं खुद को सुरक्षित करने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed