फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur policeman killed by boat overturning in Yamuna river in Fatehpur, accident occurred while monitoring lockdown area

फतेहपुर में यमुना नदी में नाव पलटने से जौनपुर के पुलिसकर्मी की मौत, लॉकडाउन क्षेत्र की निगरानी के दौरान हुआ हादसा

Sun, 26 Apr 2020 11:43 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 26 Apr 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur policeman killed by boat overturning in Yamuna river in Fatehpur, accident occurred while monitoring lockdown area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जौनपुर जिले की मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी यूपी पुलिस में सीनियर इंस्पेक्टर की फतेहपुर जिले में नाव हादसे में मौत हो गई। लॉकडाउन क्षेत्र की निगरानी के लिए वह दो अन्य साथियों के साथ नाव से बांदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में जा रहे थे। आंधी के कारण बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे की सूचना से गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


कोटवा गांव निवासी रामजीत गौतम (52) फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाने में उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। शनिवार रात लॉकडाउन क्षेत्र की निगरानी के लिए वह बांदा सीमा पर ड्यूटी कर रहे थे। गश्त के दौरान अपने दो सिपाहियों के साथ संगोलीपुर मड़ैयन घाट पर यमुना नदी को नाव से पार कर रहे थे। तेज हवा व आंधी से बीच नदी में नाव असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में तीनों नदी में डूब गए। फतेहपुर जिले के डीएम, एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। पीएसी व गोताखोरों ने घंटों की मशक्कत के बाद रविवार सुबह शव बरामद किया। वहीं, घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर पर कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके भाई रामधारी पड़ोसी सोहनलाल पुष्कर सहित अन्य लोग फतेहपुर के लिए रवाना हुए। एसआई रामजीत का परिवार प्रयागराज के छोटा बघाड़ा मोहल्ले में अपने मकान में रहता है। सभी बच्चे अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बड़ी बेटी अनुरागिनी ग्रेजुएशन के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed