फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur police reaching the spot 7.53 minutes after the incident.

Jaunpur News: घटना के 7.53 मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंच रही जौनपुर पुलिस

Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur police reaching the spot 7.53 minutes after the incident.
जौनपुर। अपराध होने के बाद जौनपुर की डॉयल 112 पुलिस 7.53 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच रही है। वह रेंज में प्रथम व यूपी में 32 वें पायदान पर है। पिछले नवंबर में जिले का रिस्पांस टाइम 8.16 मिनट था। इसमें सुधार आया है।
विज्ञापन

जिले में दिसंबर 2024 में 13 हजार 268 शिकायतें प्राप्त हुईं। यह कमिश्नरेट के बाद प्रदेश में नौवें नंबर पर है, जहां इतनी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। वाराणसी रेंज में तीन जनपद आते हैं, इसमें जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर है। वरिष्ठता क्रम में जौनपुर प्रथम, चंदौली द्वितीय, गाजीपुर तृतीय स्थान पर है।
विज्ञापन

शिकातयों में सरायख्वाजा प्रथम तो सरपतहां दूसरे नंबर पर :-जौनपुर। डॉयल 112 के पीआरवी वाहनों की संख्या जिले में 87 थी। इसमें 71 चार पहिया व 16 दो पहिया वाहन थे। इसमें 25 वाहन कंडम हो गए। ऐसे में 62 वाहन चालू स्थिति में है, इसमें 16 बाइक है। ज्यादातर शिकायतें गर्मी में आती हैं। सरायख्वाजा में सर्वाधिक तो इसके बाद क्रमश: शिकायतों के मामले में सरपतहां, बदलापुर, शहर कोतवाली व लाइन बाजार का नंबर है, जहां ज्यादा शिकायतें आती है। जौनपुर पुलिस का दावा है कि गाड़ी व संसाधन बेहतर हो जाए तो यूपी में रैंकिंग में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी रेंज में डॉयल 112 का रिस्पांस टाइम :-
महीना-रिस्पांस टाइम-प्रदेश में रैंकिंग
अक्तूबर 2024-8.07 मिनट-58
नवंबर 2024-8.16 मिनट-48
दिसंबर 2024-7.53 मिनट-32
केस वन :-सरायख्वाजा के घनघनऊआ में रविंद्र सोनकर से मारपीट हुई थी। विपक्षी रिंकू, पिंटू, प्रमोद सोनकर, राजकुमार सोनकर थे। मारपीट में दो लोग घायल हो गए थे। थाने से इसकी दूरी 10 किमी होगी। रविंद्र सोनकर ने फोन किया तो 20-22 मिनट में पुलिस पहुंच गई ।
केस टू :-सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर में चार दिन पहले मारपीट हुई थी। सुरेंद्र यादव व राहुल यादव के बीच। डॉयल 112 पर फोन करने पर पुलिस 17 मिनट में पहुंची थी तो विवाद टल गया था। यह शिकारपुर पुलिस चौकी के समीप का मामला है।

डॉयल 112 के पीआरवी वाहन में 85 में 25 वाहन कंडम हो गए हैं। 62 चालू हालत में हैं। जिले की सड़कें व वाहनों की संख्या में वृद्धि कर दी जाए तो यहां के रिस्पांस टाइम में बढ़ोतरी होगी। सबसे ज्यादा विवाद की शिकायतें कमिश्नरेट के बाद जौनपुर में आती हैं। शिकायतों के मामले में प्रदेश में जनपद नौवें नंबर पर है। - अरविंद कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी सिटी।- अरविंद कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed