फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur police is searching for five wanted criminals

Jaunpur News: पांच इनामी बदमाशों को ढूंढ रही जाैनपुर पुलिस

Sat, 05 Jul 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur police is searching for five wanted criminals
सिरकोनी। जून महीने की आखिरी सप्ताह में सीएम डैशबोर्ड पर जौनपुर पुलिस के लिए निर्धारित टारगेट में कुल 5 इनामी बदमाशों की तलाश करना है। इन सभी बदमाशों पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में 25 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक के इनाम घोषित किए गए हैं। इसमें से शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमे में दो, लाइन बाजार, नेवढि़या और जफराबाद थाने में दर्ज मुकदमे में एक-एक इनामी बदमाश शामिल हैं। जौनपुर पुलिस को पांच इनामी बदमाशों की तलाश है। इसमें से शाहगंज थाने में दर्ज एक ही मुकदमे में वांछित 25 हजार का इनामी जुबेर उर्फ परवेज निवासी बिनौरा थाना तिर्वा कन्नौज है। शैदाब उर्फ सद्दाम निवासी मकनपुर थाना बिल्हौर कानपुर पर भी 25 हजार का इनाम है। लाइन बाजार थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित जयदीप गायकवाड़ निवासी ओझोबड़ी बस्ती थाना पंढरपुर महाराष्ट्र पर 50 हजार का इनाम है। नेवढिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत 25 हजार का वांछित इनामी जिलाजीत उर्फ लालजी निवासी शरवतखाना थाना चौरी भदोही व जफराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत इनामी अरविंद नागर उर्फ गोलू निवासी जगदीशपुर जाफराबाद पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हैं। बीते डेढ़ महीने से पुलिस टीम इनके पीछे लगी है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

अभी हाल ही में घटित हुआ था तिहरा हत्या कांड-सिरकोनी। जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव नेवादा अंडर पास के नजदीक 25 मई की रात में किरायेदारी विवाद को लेकर हत्यारों ने महमदपुरकांध निवासी एक ही परिवार के लालजी सहित उनके दोनों पुत्र गुड्डू और यादवीर की निर्मम हत्या कर दी थी। इसमें अब तक कुल चार आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। जनपद पुलिस 40 दिनों से लगातार घटना में एक और आरोपी अरविंद उर्फ गोलू को पकड़ने के लिए लगी हुई है। जून माह में गोलू पर इनाम की राशि बढ़ाते हुए 50 हजार कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जनपद पुलिस टीम के साथ एसटीएफ और एसओजी की टीम भी लगाई गयी है। बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सभी गिरफ्तार होंगे। - आयुष श्रीवास्तव, एसपी सिटी, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed