फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur police arrested two criminals and busted Gang of fraudsters promising jobs and property

Jaunpur News: नौकरी और प्रापर्टी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:49 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नौकरी और प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Jaunpur police arrested two criminals and busted Gang of fraudsters promising jobs and property
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नौकरी और प्रापर्टी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को ककोरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से जाली नोट, पीली धातु की बिस्किट व कार बरामद हुी है। आरोपियों के खिलाफ वाराणसी, जलालपुर समेत 12 थानों में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे ने बताया कि शुक्रवार को वे क्राइम टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। उसी बीच स्वाॅट टीम ने सूचना दी कि एक काले रंग की बिना नंबर की कार सिरकोनी से वाराणसी की तरफ हाईवे से जा रही है।
विज्ञापन


कार में जलालपुर थाने का वांछित आरोपी अजय सिंह उर्फ पिंटू निवासी इजरी अपने साथियों के साथ मौजूद है। पुलिस टीम जलालपुर चौराहे पर कार का इंतजार कर रही थी। उसी बीच कार पुलिस की गाड़ी देखकर मड़ियाहूं की तरफ मुड़ गई। पीछा करने पर कार प्रधानपुर चौराहे से कुसिया गांव की तरफ मुड़ी और आगे जाकर नहर पटरी से वाराणसी-लखनऊ हाईवे की तरफ जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सूचना पर स्वाॅट टीम ने गाड़ी को सामने से रोक दिया। दोनों तरफ से घेरकर आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अजय सिंह उर्फ पिंटू निवासी ग्राम इजरी थाना जलालपुर बताया।

इसे भी पढ़ें; Vivah Muhurat 2025: 21 नवंबर से गूंजेगी शहनाई, बजेंगे बैंड बाजे; जानें- कब-कब है शादी के लिए शुभ मुहूर्त

तलाशी लेने पर पैंट के दाहिने जेब से 500 रुपये के 10 नोट मिले। एक कार्ड बैग मिला। जिसे खोलकर देखा गया तो सात कार्ड बरामद हुए। जिसमें एक आधार कार्ड अजय सिंह का मिला। एक वोटर आईडी विनय सिंह निवासी इजरी बाकराबाद का मिला और दो पैन कार्ड अजय कुमार सिंह का मिला। एक पैन कार्ड रितेश का मिला, दो एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंकों के मिले। पैंट के बाईं जेब से दो मोबाइल फोन बरामद हुुए।

क्या है पूरा मामला
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पूछताछ में अजय सिंह ने बताया कि वह गिरोह का मुखिया है और उसके साथी अरविंद सिंह पटईल रत्नूपुर थाना चंदवक का निवासी है। इंद्रजीत उर्फ अन्नू सरोज निवासी ग्राम निहालपुर सोहनी थाना केराकत, शुभम सिंह उर्फ गोलू निवासी ग्राम इजरी थाना जलालपुर भी उनके लिए काम करते हैं। वे सभी मिलकर किसी न किसी बहाने पैसे वालों व बेरोजगार लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार ठगने की मंशा से किसी को प्रापर्टी दिलाने, किसी को गाड़ी दिलाने, किसी को नौकरी दिलाने, किसी को जाली नोट देकर भारी मुनाफा प्राप्त करने का आश्वासन देते हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताई ये बात
पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि किसी को नकली सोने की बिस्किट व गहने देकर अपने जाल में फंसा लेते हैं और उनसे पैसा लेकर अपना अपना लोकेशन बदल देते हैं। जब ठगे गए व्यक्तियों द्वारा दबाव बनाया जाता है तो उनको झांसे में रखने के लिए किसी और को ठगकर लिए हुए रुपरों में से कुछ वापस कर देते हैं और ठगे गए व्यक्तियों को बात करके बराबर भ्रम में रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed