{"_id":"6acfe1ad2473a32cd70a7685","slug":"jaunpur-panthers-won-the-jpl-trophy-by-two-wickets-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-165028-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर पैंथर्स ने दो विकेट से जीती जेपीएल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर पैंथर्स ने दो विकेट से जीती जेपीएल ट्रॉफी
जेपीएल ट्राफी के साथ विजेता टीम जौनपुर पैंथर्स। स्रोत:पूविवि
- फोटो : Archive
Link Copied
मल्हनी। जौनपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जौनपुर पैंथर्स ने रोमांचक मुकाबले में बदलापुर ब्लेजर्स को दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जौनपुर पैंथर्स की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 18.1 ओवर में जीत दर्ज की। दिव्य प्रकाश की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बदलापुर ब्लेजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। टीम की ओर से बाल कृष्णा ने 40 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। योगेश यादव ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए, जबकि अखिल यादव और अजीत यादव ने 14-14 रन का योगदान दिया। जौनपुर पैंथर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर पैंथर्स को बदलापुर ब्लेजर्स के गेंदबाजों ने लगातार दबाव में रखा। अंतिम ओवरों तक चले संघर्ष के बाद पैंथर्स ने 18.1 ओवर में आठ विकेट पर 112 रन बनाकर खिताबी जीत दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।