{"_id":"6267a0e5cac8dd58793b59cb","slug":"jaunpur-one-rupee-for-dowry-married-in-a-unique-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: दहेज में लिए एक रुपये, अनूठे अंदाज में की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: दहेज में लिए एक रुपये, अनूठे अंदाज में की शादी
Tue, 26 Apr 2022 01:06 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:06 PM IST
सार
एक ओर जहां समाज में आज भी दहेज के लिए बेटियों को मारा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे उदाहरण पेश कर रहे हैं जिससे दहेज लेने जैसे अपराध के बारे में लोग सोचने को मजबूर हो जाएं।
विज्ञापन
बाल विवाह
- फोटो : Pixabay
विस्तार
भारी भरकम दहेज लेने और न मिलने पर बहुओं को प्रताड़ित करने वालों के लिए नसीहत देने वाली खबर सामने आई है। एक परिवार ने अपने बेटे की शादी महज एक रूपये मे की, जिसकी सराहना की जा रही है। मुंगराबाद शाहपुर थाना क्षेत्र के बिरधौलपुर रायपुर निवासी समर बहादुर यादव दहेज के प्रबल विरोधी हैं। उन्होने अपने पुत्र सूरज यादव की शादी जनपद प्रतापगढ़ के बासी गारापुर गांव में बंशीलाल यादव की पुत्री अर्चना यादव से तय की। दहेज न लेने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व पूरी शानों शौकत के साथ बारात निकली और लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। बारातियों का जमकर स्वागत सत्कार किया गया। मंडप में दूल्हा दूल्हन बैठे तो महज एक रूपये मे शादी की रस्म अदा की गई। सुबह जब बारात वापस आने को हुई तो लड़की पक्ष ने भारी भरकम दहेज बाहर निकाला, लेकिन लड़के के पिता समर बहादुर यादव व पुत्र सूरज ने तय वादे के मुताबिक दहेज लेने से इनकार कर दिया। साथ ही खुशी-खुशी बहू को विदा कराकर घर ले आए। आज के दौर मे इस अनूठी शादी की चहुओर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन