{"_id":"691ec675abff5a3c030c8663","slug":"jaunpur-news-of-five-time-block-chief-kedarnath-yadav-passes-away-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पांच बार ब्लाक प्रमुख रहे केदारनाथ यादव का निधन, प्रयागराज में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पांच बार ब्लाक प्रमुख रहे केदारनाथ यादव का निधन, प्रयागराज में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
Thu, 20 Nov 2025 01:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:12 PM IST
सार
Jaunpur News: मछलीशहर ब्लाक के पांच बार प्रमुख रहे केदारनाथ यादव का प्रयागराज में इलाज के दौरान बुधवार की रात निधन हो गया। वे मधुमेह रोग से ग्रस्त थे और गत कई माह से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
केदारनाथ यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के मछलीशहर ब्लाक प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष और मछलीशहर ब्लाक के पांच बार प्रमुख रहे केदारनाथ यादव का बुधवार की रात निधन हो गया। इससे उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
86 वर्षीय केदारनाथ यादव मछलीशहर क्षेत्र पंचायत के प्रमुख के साथ ही एक बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रहे। वे मधुमेह रोग से ग्रस्त थे और गत कई माह से बीमार चल रहे थे। प्रयागराज में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।
विज्ञापन
निधन की सूचना के बाद तहसील अधिवक्ता संघ द्वारा शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद न्यायिक कार्य स्थगित करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में बार के अध्यक्ष हुबेदार पटेल, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, हरिनायक तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, प्रेमबिहारी यादव समेत तहसील के अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन