फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

छुट्टा पशुओं से आजिज वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
मछलीशहर। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से हो रही फसल की क्षति से किसानों के समर्थन में अधिवक्ता भी आ गए हैं। संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव के नेतृत्व में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने एसडीएम अमिताभ यादव को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। कहा कि समाधान नहीं हुआ तो न्यायालय के बहिष्कार को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील के सभी अधिवक्ता किसान परिवार से जुड़े हैं। इन दिनों कुंवरपुर, बटनहित, जुड़ऊपुर, चौकी खुर्द, पंवारा सहित अन्य गांवों में छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पालतू जानवरों व किसानों पर भी हमला कर रहे हैं। इससे लोग भयभीत हैं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि पशुओं की गणना करा ली गई है। कोई पशु पालक पशुओं को छुट्टा छोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री अजय कुमार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, इंदू प्रकाश सिंह, भारत लाल, लालजी यादव, विनय पांडेय, सतीराम यादव, राजाराम, वीरेंद्र भाष्कर यादव, अमित सिंह, मनमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed