फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

बिजली का तार टूटकर गिरा महिला की मौत

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में मंगलवार को खेत की सिंचाई करने गई महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सिंचाई के लिए पाइप फैलाते समय ऊपर से गुजरा तार खेत में गिर गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शिवपुर गांव निवासी धीरेंद्र यादव की पत्नी संगीता यादव (40) मंगलवार दोपहर अपने गेहूं के खेत की सिंचाई के लिए पाइप फैला रही थी। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरा 440 वोल्ट का तार अचानक टूटकर गिर गया। तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से संगीता बुरी तरह झुलस गई। चीख सुनकर खेत में काम कर रहे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बांस के सहारे तार को महिला के शरीर से अलग किया। गंभीर रूप से झुलसी संगीता को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। बाद में जानकारी होने पर पुलिस घर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की एक पुत्री अंजली 12 और दो पुत्र कल्लू 8, मल्लू 5 हैं। रो-रोकर सबका बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed