फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

धरना प्रदर्शन कर शिक्षकों ने बुलंद की आवाज .

Fri, 29 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
jaunpur news
जौनपुर। शिक्षकों की आनलाइन हाजिरी के लिए लागू प्रेरणा एप को समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने समेत 21 सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने गुरुवार को जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित सीएम को संबोधित पत्रक खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

सिकरारा बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह तथा जूनियर के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय की अगुवाई में प्रगदर्शन हुआ। धरने में ब्लाक उपाध्यक्ष राजीव लोहिया,बाबा मौर्य,जूनियर ब्लाक अध्यक्ष देशबन्धु यादव आदि शिक्षक नेताओ ने प्रेरणा एप्प का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। मडिय़ाहूं में संघ के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक विरोधी है। सरकार जान बूझकर लोगों को ध्यान बांटने के लिए अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए शिक्षकों को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। मंत्री प्रदीप सूर्या ने धरने में आये सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।केराकत में मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, सुशील सिंह, धीरज सिंह कश्यप, संतोष भारती, लालचंद यादव, भैया लाल मौजूद थे। धर्मापुर, महराजगंज, बक्शा, शाहगंज, खुटहन, जलालपुर, आदि ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed