फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   jaunpur news

ईओ के स्थानांतरण तक धरना जारी रखने की दी चेतावनी

Tue, 19 Nov 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
jaunpur news
जौनपुर। अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज सभासदों का नगर पालिका परिषद परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान ईओ का स्थानांतरण करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। साथ ही ईओ के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगतनारायण त्रिपाठी व मंत्री बृजेश कुमार यादव ने सभासदों के धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन

सभासद संजीव भारती ने कहा कि ईओ एक भ्रष्ट अधिकारी है। एक दिन दिखावे के लिए पुलिस सुरक्षा में कार्यालय में बैठे, लेकिन वे भयभीत होकर मंगलवार को कार्यालय में आकर नहीं बैठे। सभासद नमिता सिंह ने कहा कि ईओ द्वारा सभासदों पर मिथ्या आरोप लगाया गया है। जिसको हमलोग कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभासद विकास यादव व नंदलाल यादव ने कहा कि ईओ अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं। इनकी कार्यगुजारी से नाराज प्रयागराज हाईकोर्ट ने इसे अवमानना को दोषी करार दिया है। ईओ द्वारा सभासदों पर बेबुनियाद आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद जैसी जगह पर मादक द्रव्यों का अड्डा बता कर उसका सम्मान गिराया गया है। ऐसे ईओ के स्थानांतरण होने तक धरना देते रहेंगे। पूर्व सभासद दीपक सिंह मांटो ने कहा ईओ द्वारा बार-बार एफआईआर की धमकी दी जाती है। इनको पता नहीं है कि जनहित के आंदोलन के लिए नगर पालिका में पूर्व में कई एफआईआर दर्ज है। इस लिए ईओ हम जन सेवकों को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देकर नहीं डराए। धरने में रेनू पाठक, बिंदू यादव, सविता मौर्या, रीना सोनकर, निशा यादव,कृष्णा यादव, रवि सोनकर, अंकित्य सिंह, अबुजर शेख, फैसल यासीन, सरफराज, दीपक जायसवाल आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed