फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur murder update Case of couple disappearance from the farm accused former head arrested

जौनपुर हत्या अपडेट : खेत से दंपति के गायब होने का मामला, हत्यारोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार, चार के खिलाफ एफआईआर

Tue, 07 Jan 2025 10:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 10:14 PM IST
सार

दंपति का शव रहस्यमय ढ़ंग से गायब होने के बाद पुलिस हरकत में है लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए हत्यारोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है और चार के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Jaunpur murder update Case of couple disappearance from the farm accused former head arrested
दंपति हत्या मामले में गिरफ्ता आरोपी पूर्व प्रधान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में दंपति के खेत से रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले का तीसरे दिन पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपित पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु लगाए गए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आकर दंपति की मौत हुई थी।

विज्ञापन


साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों का शव वाहन में लाद शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था।  मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को  आरोपित पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया गया। शेष तीनों आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ रविवार को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार का बाड़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो कर उनकी  तलाश शुरू कर दिया। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की खबर मिलते ही हम व अन्य आरोपीगण भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून से बचने के लिए शव को वाहन में लाद नहर में फेंक दिया था। जिसमें अन्य आरोपितों भी शामिल रहे। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया गया।

खुटहन थाना क्षेत्र के बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में खेत में लगे तार की चपेट में आने से लापता दंपत्ती की मौत हुई। यह आर्थिक रूप से बहुत कमजोर थे। खेती की इनके पास एक भी जमीन नहीं थी, जिसके चलते रामचरित्र गौतम व उसकी पत्नी किस्मती अधिया पर जमीन लेकर खेती किया करते थे।

 छह पुत्रियों के मां बाप थे मृत दंपति
मलूकपुर गांव निवासी राम चरित्तर व उनकी पत्नी किस्मत्ती देवी की हत्या से छह बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। बड़ी पुत्री सरिता, शशिकला, कविता और रिंका चारों का विवाह हो चुका है। जबकि संध्या और साक्षी अभी नाबालिग हैं। मां बाप की मौत से उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।

नरिया थपुआ के कच्चे घर करता था गुजारा, नहीं मिली सरकारी सुविधाएं 
मलूकपुर गांव निवासी मृत दंपति की माली हालत बहुत लचर थी। दोनों मेहनत मजदूरी के बल पर परिवार पाल रहे थे। पेट काटकर जो पैसे बचाते उसीसे बेटियों के हाथ पीले कर देते। उनके पास खेती योग्य मात्र छह विश्वा ज़मीन है। कच्ची दीवार पर थपुआ नरिया की छत बनाकर वे परिवार संग गुजारा करते थे। पात्र होने के बाद भी उन्हें आवास मयस्सर नहीं हो सका।

तीसरे दिन भी शाम को थाने पर किया प्रदर्शन 
घटना के तीसरे दिन भी लापता दंपत्ती की बरामदगी व कार्रवाई की मांग को लेकर सौ से अधिक ग्रामीण थाना गेट पर प्रदर्शन किए। बीस मिनट तक पुलिस प्रशासन के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी करते रहे। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के समझाने बुझाने के बाद उनका आक्रोश शांत हुआ। हालांकि पुलिस ने देर  शाम घटना का खुलासा किया।


युद्ध स्तर पर कराई जा रही तलाश 
सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दंपति के शव के लिए पुलिस नहर, कुआं, सेंवई नाला व गोमती नदी में भी गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। बहुत जल्द उनके शव को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed