{"_id":"694e8b2af09921b652025140","slug":"jaunpur-murder-news-customer-service-center-operator-attacked-and-killed-with-blow-to-head-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में हत्या की वारदात: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के सिर पर हमला कर मार डाला, जेब से मिले 1.68 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में हत्या की वारदात: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के सिर पर हमला कर मार डाला, जेब से मिले 1.68 लाख रुपये
Fri, 26 Dec 2025 06:48 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 26 Dec 2025 06:48 PM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में शुक्रवार को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में शुक्रवार को ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की धारदार हथियार और वजनी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के जेब से 1.68 लाख रुपये और मोबाइल मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली निवासी फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान (60) गांव में ही ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। रोज की तरह वह शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे दुकान का शटर खोलकर प्रवेश किए थे, तभी एक बाइक से तीन युवक पहुंचे। इसमें दो युवक उनके साथ ही शाखा में घुसकर शटर बंद कर लिए। दोनों बदमाशों ने सेवाराम के सिर पर धारदार हथियार और वजनी वस्तु से वारकर भाग निकले।
विज्ञापन
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान के सिर पर किसी वजनी और धारदार चीज से मारकर चोट पहुंचाया गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां मृत घोषित किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: डायग्नोस्टिक सेक्टर में भी शुभम जायसवाल ने किया था निवेश, जांच एजेंसियों के हाथ लगे ठोस सबूत
मृतक के जेब से 1.68 लाख रुपये मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के अनावरण के लिए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस की पांच टीमों का गठन किया है। साथ ही मौके पर जांच करने के लिए एसपी और एएसपी सिटी भी पहुंचे।