फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur: mischievous elements broke Ambedkar statue, villagers created ruckus

जौनपुर : शरारती तत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 17 Jul 2020 07:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 17 Jul 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur: mischievous elements broke Ambedkar statue, villagers created ruckus
क्षतिग्रस्त की गई सीमेंट की बेंच। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के कन्हौली गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में लगी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। उसके गिर्द लगी सीमेंट की बेंच को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव वाले उग्र हो गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


कन्हौली गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती के समीप डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। आसपास सीमेंट की बेंच लगाकर ग्रामीणों ने उसे पार्क का रूप दिया है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण उस तरफ गए तो प्रतिमा टूटी हुई थी। शरारती तत्वों ने उसको खंड-खंड कर दिया था। आसपास की बेंचों को भी तोड़ दिया था। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन



लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीण अधिकारियों को मौके पर बुलाने, नई प्रतिमा लगवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। कोतवाल विनोद सिंह ने प्रतिमा की मरम्मत कराने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed